बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच होगी कांटे की टक्कर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाईनल में जाने के लिए भारत-ऑस्ट्रलिया सीरीज़ अहम। जानें पूरा शेड्यूल।
क्रिकेट संगम टीम
क्रिकेट संवाददाता
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट का महासंग्राम हमेशा से रोमांचक रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एक बार फिर से तैयार है दोनों देशों की क्रिकेट टीमों का इम्तिहान लेने के लिए।
क्या है टीम इंडिया की रणनीति?
भारतीय टीम की नज़र लगातार सीरीज़ जीतकर अपनी बादशाहत बरकरार रखने पर है। ऑस्ट्रेलियन पिचों की उछाल को देखते हुए भारत एक मजबूत पेस अटैक के साथ उतरने की तैयारी कर रहा है।
भारत की ओर से युवा बल्लेबाज़ों पर इस सीरीज़ में खास फोकस रहेगा जो अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलकर मिडिल ऑर्डर को मजबूत करेंगे।
सीरीज़ के प्रमुख पहलू
- पिच कंडीशन: पर्थ और गाबा की तेज पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों का टेस्ट।
- स्पिन का रोल: अश्विन और जडेजा की भूमिका इस बार भी अहम।
- ओपनिंग पार्टनरशिप: नई सलामी जोड़ी पर टीम की सफलता का बड़ा दारोमदार।
यह सीरीज़ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट तय करेगी।
लेखक: क्रिकेट संगम टीम
क्रिकेट संगम टीम के वरिष्ठ पत्रकार। भारतीय क्रिकेट और मैच विश्लेषण पर विशेष रिपोर्टिंग।